दी मुजफ्फरपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. मुजफ्फरपुर कृषकों, व्यापारियों तथा अल्प आय वर्ग के लोगों का अपना बैंक है। कृषि वित्त पोषण में यह जिले की अग्रणी संस्था है।
बैंक अपने जमाकर्ता को निम्नलिखित सुविधाएँ उपलब्ध करा रहा है।
मुजफ्फरपुर शाखा में ATM की सुविधा उपलब्ध। 24/7 नकद निकासी और बैलेंस जांच की सुविधा।
बैंक द्वारा Mobile ATM की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा का विस्तार।
मुजफ्फरपुर मुख्य शाखा में किफायती दर पर लॉकर की सुविधा उपलब्ध। आपकी कीमती वस्तुओं का सुरक्षित भंडारण।
सरकारी / अर्द्धसरकारी कर्मियों के लिए उपभोक्ता ऋण की सुविधा। कम ब्याज दर पर विभिन्न प्रकार के ऋण उपलब्ध।
जमाकर्ताओं के लिए आकर्षक जमा योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिसके अन्तर्गत सभी प्रकार के जमा पर अन्य व्यावयायिक बैंको की अपेक्षा 1/12% अधिक सूद की सुविधा।
डी.वी.टी.एल की सुविधा उपलब्ध जिसके तहत सरकारी सब्सिडी सीधे खाते में आती है। पारदर्शी और सुरक्षित लेनदेन।
मुजफ्फरपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक पैक्सों के सदस्यों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से वर्ष 2007-08 से 7% वार्षिक वर पर कृषि ऋण उपलब्ध करा रहा है। साथ ही ससमय ऋण चुकता कर पुन: ऋण लेने वाले को 4% वार्षिक दर ऋण की सुविधा उपलब्ध करा रही है। कार्डधारियों को निम्नलिखित सुविधाएँ उपलब्ध करायी जा रही है।
7. स्वीकृत साख-सीमा के अन्दर किसानों को कम सूद पर तीन वर्षों के लिए लेन-देन की सुविधा। फसल ऋण, कृषि उपकरण खरीद के लिए विशेष ऋण योजनाएं।
8. अटल पेंशन योजना एवं जीवन ज्योती योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की सुविधा। किसानों के लिए विशेष बीमा कवर और पेंशन योजनाएं।